परवेज अख्तर/सिवान : जिले के बड़हरिया प्रखंड के रानीपुर गांव में बुधवार को बबुआजी फिल्म प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनने वाली भोजपुरी फिल्म "देखउकी’ का मुहूर्त गणेश पूजा के साथ आरंभ हुआ। इस मौके पर मुंबई से आए भोजपुरी कलाकार विनोद मिश्रा भी मौजूद थे। फिल्म की कहानी बबुआजी फिल्म प्रोडक्शन के निर्देशक संजय रानीपुरी ने लिखा है। फिल्म लोगों को सामाजिक संदेश तो देगी ही, साथ ही समाज को आइना दिखाने का काम करेगी। इस फिल्म का निर्माण फिल्म फेस्टिवल के लिए किया जा रहा है। फिल्म का उद्देश्य समाज में लड़का और लड़की के भेदभाव को कम करना है। इस मौके पर निर्देशक संजय रानीपुरी, रत्नेश पांडेय, अभिनेत्री प्रीति कुमारी, अभिनेता श्रीबाबू, प्रोड्यूसर सौरभ उर्फ विक्की, विनोद सम्राट, विश्वकर्मा यादव, आशी यादव, उषा देवी, पूनम सिंह, गोलू राजा, संतोष यादव, विनोद बिहारी, गिरि बाबा, बादल बावली, विक्रमा यादव, अमित कुमार परमा, अजीत गिरि, केडी सिंह, बाबू धन, सिंह, सुभाष प्रसाद शामिल थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…