हसनपुरा

हसनपुरा के बहेलिया हत्याकांड का पुलिस ने किया पर्दाफाश

  • हत्यारों ने दबाकर हत्या करने के बाद कुएं में फेंका था शव
  • प्रेमिका के पिता ने गांव के ही एक युवक के साथ मिल कर दिया था घटना का अंजाम

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के हसनपुरा एमएच नगर थाना के बहेलिया में बीते दिनों प्रेम प्रसंग में 17 वर्षीय किशोर की गई हत्या का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है. थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने मोबाइल के सीडीआर से पांच दिनों मामले का उद्भेदन किया. लापाता युवक की हत्या प्रेमिका के पिता शेषनाथ शर्मा व गांव के ही विकेश कुमार (20) पिता बृजनाथ सिंह ने मिलकर किया है. विकेश ने पुलिसिया पूछताछ में संजीत कुमार की हत्या कर शव को कुएं में फेंकने की बात स्वीकारी है. विकेश गांव के ही लड़की से प्रेम करता है.

28 जून को काली स्थान के निकट सुनसान जगह पर अकेले में लड़की से बात कर रहा था. तभी शेषनाथ शर्मा ने दोनों को वहां देख लिया. जिससे दोनों सकते में आ गये. इधर शेषनाथ की लड़की से संजीत प्रेम करता था.जो उसे नागवार लगता था.फिर शेषनाथ ने विकेश से कहा कि तुम संजीत को यहां फोन करके बुलाओं.वरना तुम्हारा प्रेम कहानी लोगों को बता देगें. तभी विकेश ने शेषनाथ की बात मानकर संजीत को काली मंदिर पर बुलाया. संजीत तो गांव में गांव में आई बरात में खाना खाकर सोने जा रहा था. तभी लगातार फोन कर संजीत को वहां बुला लिया. जैसे ही संजीत वहां पहुंचा दोनों ने मिलकर उसका गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया. उसके बाद साक्ष्य छुपाने के लिये पास स्थित शव को कुएं में फेंक दिया.

फिर लोगों के साथ मिलकर विकेश विरोध प्रदर्शन भी करता रहा ताकि कोई शक नहीं कर सके. 29 जून की शाम मृतक के मोबाइल से मैसेज भी किया था. वहीं पुलिस ने कांड संख्या 99/20 के तहत गिरफ्तार अभियुक्त विकेश कुमार को रविवार को जेल भेज दिया. जबकि पुलिस ने पहले ही प्रेमिका के पिता को जेल भेज चूकी है.गौरतलब हो कि 28 जून की रात अपहृत 17 वर्षीय स्वर्गीय ओमप्रकाश सिंह का इकलौता पुत्र संजीत कुमार का अपहरण कर लिया गया था.इस मामले में पीड़िता मां ने प्रेमप्रसंग में अपने पुत्र की हत्या करने की प्राथमिकी दर्ज करायी थी. तभी एक जुलाई की सुबह काली मंदिर स्थित कुएं से युवक का शव पुलिस ने बरामद किया था.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024