परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के हसनपुरा प्रखंड के हसनपुरा बाजार में फिर चार कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद लोगों में हड़कंप मच गया है. हसनपुरा मुख्य बाजार में लगातार मिल रहे कोरोना पॉजिटिव से लोग दहशत में है. वहीं रविवार को इन पोजिटिवों को मेडिकल टीम अपने साथ लेकर चली गयी. एक शादी समारोह में खाना खिलाने के दौरान सभी लोग संक्रमित हुये है.लोगों का अंंदेशा है कि कोरोना संक्रमितों की संख्या और बढ़ सकती है.
स्थानीय ग्रामीणों ने कोरोना चेन को तोड़ने के लिये बाजार को सील करने की मांग की. हालांकि बाजार में चहलपहल कम दिख रही है.कुछेक दुकानें भी बंद है. सभी लोगों का हसनपुरा स्थित अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र में जांच सैंपल लेकर भेजा गया था. इस संदर्भ में बीडीओ डॉ दीपक कुमार सिंह ने बताया कि जिन दुकानदारों को ये पॉजिटिव मिलें हैं उनकी दुकान को सील कर दिया गया है. बाजार के सभी दुकानदार भींड़ न लगाए. सोशल डिस्टैंसिंग का पालन करते हुये मास्क अवश्य लगायें.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…