परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के हसनपुरा एमएच नगर थाना परिसर में मंगलवार को अंचलाधिकारी प्रभात कुमार की अध्यक्षता व थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार के नेतृत्व में मुहर्रम व महावीरी अखाड़ा को ले शांती समिति की बैठक की गयी. इस बैठक में सोशल डिस्टैसिंग का ख्याल रखा गया. वैश्विक महामारी कोरोना को देखते हुये अखाड़ा संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया. कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुये अगामी महावीरी अखाड़ा मेला व मुहर्रम के जुलूस मेला को पूरी तरह प्रतिबंध किया गया है
.सीओ श्री कुमार ने कहा कि सभी धर्मावलंबी कोरोना इस महामारी में पूजा-अर्चना व इबादत अपने अपने घरों में रहकर करने को कही. थानाध्यक्ष ने दोनों सामुदायों को सोशल डिस्टैसिंग का पालन करते हुये पर्व को मनाने को कही.साथ ही पंद्रह अगस्त को भी भीड़ नहीं जुटाने की हिदायत दी गयी. बताया गया कि सिर्फ सम्मान के साथ झंडोत्तोलन करना है. मौके पर हशाम अली खान, मोहम्मद हसनैन खान, लालबाबु खान, मोहम्मद छोटे मुखिया पति, अहमद हुसैन, परवेज आलम, छोटेलाल साह, हृदयानंद यादव, कृषक मोहमद हामिद खान, मुखिया राजेश ठाकुर, सोनेलाल राम, इरशाद अली, उप मुखिया कृष्णा जी प्रसाद आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…