परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के मुफस्सिल थाने के पुरैना गांव में सोमवार की रात्री में एक व्यक्ति के घर में आग लगने से दस जार रुपये नगद सहित पचास हजार की संपत्ति जलकर राख हो गयी. गृह स्वामी विक्की ठाकुर ने बताया कि वह परिवार सहित खाना खाने के बाद अपनी फूस की झोपड़ी में सोया था. रात्री करीब दस बजार जब उसने घर के हिस्से से आग की पलटों को देखा तो शोर मचाने लगा.
उसने बताया कि आग की लपटें इतनी अधिक थी कि वह परिवार सहित किसी तक अपने घर से निकल सका. इसके बाद गांव के लोगों की सहयोग से आग पर काबू पाया गया. उसने बताया कि यह पता नहीं चल सका है कि घर में आग कैसे लगी. बक्से में रखे दस हजार रुपये नगद, कुछ आभूरूाण व कीमती कपड़े जलकर राख हो गये. घटना की जानकारी विक्की ने रात में ही पुलिस को दिया, लेकिन पुलिस सुबह में उसके घर पहुंची. घटना के संबंध में उसने लिखित शिकायत मुफस्सिल थाने को दिया है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…