Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

कोरोना संक्रमण को लेकर महावीरी झंडा व मौनिया बाबा मेला पर रोक

डीएम ने 31 तक महावीरी झंडा व मौनिया बाबा मेला की गतिविधियों पर लगायी रोक

परवेज अख्तर/सिवान :- कोरोना संक्रमण को ले महावीरी झंडा व मौनिया बाबा मेले की गतिविधियों पर जिला प्रशासन ने रोक लगा दी है. मंगलवार को डीएम अमित कुमार पांडे के निर्देश पर जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी रवि राकेश ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि कोरोना महामारी से आम जनता को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से इस वर्ष मनाये जाने वाले महावीरी झंडा मेला एवं महराजगंज अनुमंडल अंतर्गत मौनिया बाबा मेला की सभी गतिविधियों पर दिनांक 31.08.2020 तक पूर्ण रूप से प्रतिबंधित कर दिया गया है.

उन्होंने आमलोगों से अपील की है कि कोरोना संक्रमण के कड़ी को रोकने हेतु अपने घरों में ही रहकर धार्मिक क्रियाकलाप की जाय. डीएम ने इस संबंध में सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को निर्देश जारी कर दिया है कि अपने क्षेत्र अंतर्गत सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं थानाध्यक्षों के माध्यम से शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न माध्यमों से जागरूकता फैलाकर आमलोगों से कोरोना के फैलते संक्रमण को रोकने हेतु महावीरी झंडा मेला, मौनिया बाबा मेला नहीं मानने एवं स्वास्थय विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी जाय.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024