Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

शांति समिति की बैठक में अखाड़ेदारों को दिये गये कई निर्देश

परवेज अख्तर/सिवान :- नगर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आहूत की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष जय प्रकाश पंडित ने किया. बैठक में मुख्य रूप से महावीरी अखाड़ा के अनुज्ञप्तिधारी, गणेश पूजा के आयोजकों तथा केंद्रीय अखाड़ा समिति के सदस्य उपस्थित हुए. बैठक में महावीरी पूजन एवं अखाड़ा तथा गणेश पूजन एवं शोभायात्रा के सफल आयोजन व समापन के संदर्भ में विचार विमर्श किया गया. शांति समिति के वरीय सदस्य सुधीर कुमार जयसवाल ने महावीरी अखाड़ा ओर गणेश पूजन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी.

साथ ही साथ केंद्रीय अखाड़ा समिति द्वारा लिए गए निर्णय से बैठक को अवगत कराया. विदित हो कि केंद्रीय अखाड़ा समिति ने पूर्व में ही बैठक कर यह निश्चित किया है कि इस वर्ष महावीरी पूजा के अवसर पर शोभायात्रा नहीं निकाली जाएगी. सभा नगर थानाध्यक्ष जयप्रकाश पंडित ने बैठक में उपस्थित सदस्यों को सरकार के निर्देश के बारे में बताया कि सरकार के नए निर्देश के अनुसार 31 अगस्त 2020 तक किसी भी सार्वजनिक स्थल पर पूजन हवन आरती या किसी भी प्रकार की गतिविधि नहीं की जाएगी.

विकास कुमार सिंह उर्फ जीसू सिंह ने सभा को बताया कि हम सोशल डिस्टेंसिंग का पालन व मास्क का प्रयोग करते हुये भीड़ भाड़ से अपने और अपने परिवार को बचाने का प्रयास करें. वरीय अधिवक्ता प्रमिल कुमार गोप ने बताया कि इस अवसर पर किसी भी प्रकार की शोभायात्रा नहीं निकाली जाएगी ओर कोरोना प्रोटोकाल का पालन किया जाएगा. इस अवसर पर शांति समिति के वरीय सदस्य राजीव रंजन राजू, राजन श्रीवास्तव, विजय कुमार, संतोष कुमार गुप्ता, जितेंद्र कुमार, मुकेश कुमार, ब्यास जी सहित सभी अनुज्ञप्तिधारी उपस्थित थे.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024