✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
पचरुखी थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव स्थित सड़क पर 26 जुलाई की दोपहर दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने बंधन बैंक के कर्मी अजय कुमार बैठा की लूट के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाशों के पास से एक कट्टा, तीन गोली, छह हजार नकद, एक काला रंग का पिठू बैग एवं एक मोबाइल को बरामद किया। गिरफ्तार बदमाशों में दारौंदा थाना क्षेत्र के खमौरा निवासी शेषनाथ सिंह का पुत्र सोनू कुमार सिंह एवं वशिष्ठ सिंह के पुत्र सोनू कुमार सिंह शामिल है।
मामले में एसडीपीओ फिरोज आलम ने प्रेसवार्ता कर बताया कि इस घटना के संबंध में पचरुखी थाना में कांड दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। कांड के उद्भेदन एवं बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए मेरे नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। घटना में शामिल दो बदमाशों को हथियार, गोली, नकद एवं मोबाइल के साथ पचरुखी थाना क्षेत्र के गम्हरिया बाजार स्थित राहुल मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाशों ने अपने पांच अन्य साथियों की मदद से इस घटना को अंजाम दिया था।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…