✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
पचरुखी थाना क्षेत्र के पचरुखी बाजार स्थित भवानी मोड़ पर गुरुवार की देर रात चोरों ने दो दुकानों का ताला तोड़कर नगदी समेत सामान की चोरी कर ली। अज्ञात चोरों ने भवानी मोड़ स्थित श्रृंगार के दुकान से दस हजार नकद व करीब दस हजार रुपए की सामान की चोरी की है। जबकि बगल में स्थित एक दवा दुकान से करीब 40 हजार रुपया नकद और दस हजार रुपये की दवा चोरी हुई है। शुक्रवार की सुबह जब लोगो ने शटर को आधा हिस्सा उठा देखा तो उनलोगों ने दुकान मालिक को इसकी सूचना दी।
श्रृंगार दुकान के मालिक सुमन कुमार ने बताया कि प्रतिदिन की तरह गुरुवार की रात दुकान बंद कर घर चले गए थे। इस दौरान चोरों ने लोहे के राड से शटर को उठाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। वहीं दवा दुकानदार विकास कुमार ने बताया कि आए दिन दुकानों में चोरी जैसी घटनाएं घटती रहती है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…