परवेज़ अख्तर/सीवान:- जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पकवलिया में हुए बंधन बैंकलूट कांड के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपित जीबीनगर थाना क्षेत्र के दीनदयालपुर निवासी उमाशंकर साह का पुत्र अमित कुमार साह हैं। गिरफ्तार आरोपित दरौंदा व जीबीनगर क्षेत्र के विभिन्न लूटकांड में शामिल था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि एसआई भगवान तिवारी व एएसआई शैलेश कुमार सिंह के नेतृत्व मे जीबीनगर थाना क्षेत्र के दीनदयालपुर में छापेमारी कर उमाशंकर साह के पुत्र अमित कुमार साह को गिरफ्तार किया गया। अमित पकवलिया में बंधन बैंककर्मी से साठ हजार रुपये की लूट, रगडगंज में स्वर्ण व्यवसायी से सोना व रुपये लूटने, मिश्रवलिया-शिवदह के बीच डेढ़ लाख रुपये की लूट, गरौली गांव के समीप मोटरसाइकिल व रुपये लूट मामले में आरोपित हैं। पुलिस लंबे समय से अमित कुमार साह को तलाश रही थी।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…