परवेज़ अख्तर/सीवान:- जिले के हसनपुरा प्रखंड क्षेत्र में बिजली कंपनी अपने कर्मचारियों की सुरक्षा पर ध्यान नहीं दे रहा है। बिजलीकर्मी बिना सुरक्षा उपकरण के बिजली के खंभे पर चढ़कर काम करते नजर आते हैं। ठेका कंपनियां भी बिजली सुधार कार्यों में सुरक्षा की अनदेखी करती हैं। जिससे हाल फिलहाल शेखपुरा में बिना सेफ्टी के कार्य कर मिस्त्री हाई टेंशन की चपेट में आने से झुलस गया था। वहीं आये दिन बिजली के तार टूटते रहते हैं और बिना सुरक्षा उपकरण के बिजली मिस्त्री खंभों पर चढ़ जाते हैं। उनका कहना है कि बिजली बंद कर सुधार कार्य किया जाता है। लेकिन 30 से 40 फीट ऊंचाई पर चढ़कर काम करते समय न तो उनके सिर पर टोपी होती है और न ही हाथों में दस्ताने व सेफ्टी बेल्ट के अन्य उपकरण। इससे दुर्घटना की आशंका हमेशा बनी रहती है। कंपनी द्वारा कार्य में लापरवाही बरती जा रही है।
स्थानीय लाइनमैन का कहना है कि सुरक्षा के लिए विभाग से जूता, हेलमेट, दस्ताने व अन्य कोई सामग्री नहीं मिली है। फिर भी कही फाल्ट को सुधारने पहुंचते हैं और खम्भे पर चढ़ कर कार्य भी करते हैं। गर्मी के मौसम में कही फाल्ट होता है तो गर्म लोहे के खम्भे पर चढ़ कर कार्य करना पड़ता है। इस सन्दर्भ में बिजली कंपनी के जेई रंजीत कुमार देव ने कहा कि शीघ्र ही सेफ्टी सामग्री उपलब्ध करा दी जाएगी।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…