Siwan News

सिक्योरिटी गार्ड और चपरासी के बदतमीजी से बैंक उपभोक्ता परेशान

[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]परवेज़ अख्तर/सीवान:- जिले के पचरुखी प्रखण्ड के तरवारा बाजार स्थित स्टेट बैंक में तैनात गार्ड और चपरासी की मनमानी से बैंक के उपभोक्ता परेशान हैं। गार्ड द्वारा आए दिन समय से पहले बैंक का मुख्य गेट बंद कर दिया जाता है।साथ हीं बैंक के अंदर ग्राहकों के साथ चपरासी द्वारा बदतमीजी की जाती है।जिससे परेशान उपभोक्ताओं ने इसकी शिकायत बैंक प्रबंधक अरविंद कुमार से की बावजूद कार्रवाई नहीं होने से स्टेट बैंक के उपभोक्ताओं में रोष है। जदयू नेता अब्दुल करीम रिजवी ,सुरेश प्रसाद, प्रकाश तिवारी ,इमरान अली, मंसूरी, शत्रुघ्न सिंह समेत कई उपभोक्ताओं का कहना है कि बैंक में कार्यरत चपरासी और सिक्योरिटी गार्ड की मनमानी से लोगों को परेशानी हो रही है इन्हें तत्काल प्रभाव से बैंक प्रबंधन द्वारा नहीं हटाया गया तो कभी भी अनहोनी की घटना हो सकती है।इस संबंध में बैंक प्रबंधक अरविंद कुमार से पूछने पर उन्होंने बताया कि बैंक में तैनात सिक्योरिटी गार्ड व चपरासी के संबंध में इस तरह की शिकायत नहीं मिली है मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026