Siwan News

फर्जी ज्वाइनिंग लेटर के साथ जिला जज ने युवक को पकड़ा

[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]परवेज़ अख्तर/सिवान:- जिला जज ने मंगलवार को फर्जी नियुक्त पत्र के साथ चपरासी के पद पर योगदान देने पहुंचे एक युवक को पकड़ लिया। पकड़ने के बाद जब उसके कागजातों की जांच कराई गई तो वह पूरी तरह से फर्जी निकला। इसके बाद जिला जज ने इसकी सूचना नगर थाना में करावाई। सूचना मिलते ही नगर थाना इंस्पेक्टर सुबोध कुमार वहां पहुंचे और उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक मोतिहारी जिले के हरसिद्धी का आलोक कुमार है। मामले में नगर इंस्पेक्टर ने बताया कि युवक फर्जी ज्वाइनिंग लेटर लेकर चपरासी के पद पर योगदान करने जिला जज के न्यायालय में पहुंचा था। यहां उसने अंकित गुप्ता को कागजात दिया। इसके बाद अंकित गुप्ता ने जिला जज को कागजात पेश किया तो उन्होंने उसे हिरासत में लेने को कहा। हिरासत में लेने के बाद उससे जब सारी जानकारी ली गई तो उसने सच्चाई उगल दिया। उन्होंने बताया कि हाई कोर्ट से तीन दिन पहले ही सभी न्यायाधीशों को लेटर भेजा गया है कि फर्जी कागजात के नाम पर युवक ज्वाइन करने पहुंच रहे हैं और इसकी जांच की जाए। इसको लेकर पूर्व में जिला जज पटना भी गए थे। इधर इसी बीच मंगलवार को आलोक फर्जी ज्वाइनिंग लेटर के साथ पहुंचा। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया और देर शाम जेल भेज दिया गया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026