Siwan News

बैंक ऑफ इंडिया ने की स्वर्ण धारा योजना की शुरुआत

सीवान।शहर की बैंक ऑफ इंडिया के मुख्य शाखा में स्वर्ण धारा योजना का शुभारंभ जोनल मैनेजर मनिंद्र उर्फ बलिहार सिंह ने किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा प्रबंधक राजेश चंद्रा ने की। अपने संबोधन में जोनल मैनेजर ने कहा कि स्वर्ण धारा योजना के तहत किसानों, व्यवसायियों तथा आम आदमी भी इस योजना से अपने कार्यों को आसानी से पूरा कर सकेंगे।सोने के गहने को घर में रखकर आर्थिक रूप से लोग अपने आपको कमजोर समझते हैं।

इसके समाधान के लिए महिला सशक्तिकरण एवं उनके सामाजिक उत्थान को मद्देनजर रखते हुए बैंक ऑफ इंडिया स्वर्ण धारा योजना का शुभारंभ किया है। इस योजना से समाज के अंतिम व्यक्ति को भी भरपूर लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि ग्राहकों को बेहतर सुविधा देने के लिए बैंक ऑफ इंडिया ने नई पहल की शुरुआत करते हुए अपने ग्राहको के अलावे आम आदमी को भी आधार कार्ड निशुल्क निर्गत करेगा मौके पर एरिया मैनेजर राकेश कुमार, उप प्रबंधक जफर अली रामजी प्रसाद विश्वंभर ओझा, कत्यानंद झा, रवि रंजन। आदि थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026