Siwan News

अपराध की योजना बनाते समय पांच कुख्यातों को एसआईटी ने दबोचा

प्रवेज़ अख्तर/सीवान : सदर प्रखंड अंर्तगत धनौती ओपी थाना क्षेत्र के धनौती महंथ गुझा गोस्मामी महा विद्यालय के पीछे मैदान में अपराध की योजना बनाने के लिये पांच कुख्यात अपराधी इक्कठा हुये थे। इसकी सूचना पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा को मिली तो उनके नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी के लिये एसआईटी टीम का गठन किया गया। जिसमें नगर इंस्पेक्टर सुबोध कुमार, थानाध्यक्ष हुसैनगंज, रघुनाथपुर पुअनि राकेश कुमार, मुफ्फसिल थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार, धनौती थानाध्यक्ष नीरज कुमार, नगर पुअनि रविकांत दूबे को टीम में शामिल किया गया।

धनौती के महंथ गुझा गोस्वामी स्कूल के पीछे बना रहे थे अपराध की योजना

जिसके बाद पुलिस अधीक्षक श्री शर्मा के निर्देशानुसार गठित एसआईटी धनौती महा विद्यालय के समीप पहुंच कर विद्यालय को चारो तरफ से घेर कर पांचों कुख्यातों को दो पिस्टल, चार जिंदा गोली, दो बाइक, चार मोबाइल, सात सीमकार्ड, बीस हजार नगद रूपया के साथ मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। इसकी जानकारी शुक्रवार को एसपी नवीन चंद्र झा ने अपने सभा कक्ष में प्रेस वार्ता के दौरान दी. एसपी श्री झा ने कहा कि पांच कुख्यातों में धनौती गांव निवासी बेचु भगत का पुत्र तारकेश्वर सिंह, अब्दुल गफार का पुत्र लड्डन मियां उर्फ रहमत अली, आंदर थाना के सुल्तानपुर निवासी हैदर अली का पुत्र ईरशाद अंसारी वर्तमान पता नवलपुर, बसंतपुर, लकड़ीनबीगंज ओपी थाना के मगही गांव निवासी अशोक प्रसाद का पुत्र विकास कुमार, बसंतपुर, लकड़ीनबीगंज ओपी थाना के मगही गांव निवासी दिलेश्वर प्रसाद को पुत्र धन्नु कुमार शामिल है।

दो पिस्टल, चार जिंदा गोली, दो बाइक, चार मोबाइल बरादम

एसपी ने कहा कि सभी कुख्यात विद्यालय के पीछे इक्कठा होकर किसी बड़े अपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। एसपी ने कहा कि गिरफ्तार अपराधी हुसैनगंज, नगर थाना, बसंतपुर थाना के लकड़ीनबींगंज ओपी थाना, गोपालगंज जिले के भोरे थाना, नौतन थाना में सभी ने मिलकर विभिन्न कांडो को अंजाम दिया है। इनके गिरफ्तारी से पुलिस ने राहत की सांस ली है।

crime in siwan

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026