Categories: छपरा

सारण में निजीकरण के खिलाफ दो दिनों के लिए हड़ताल पर गए बैंककर्मी

छपरा: सारण में दो दिवसीय बैंक हड़ताल के पहले दिन हड़ताली बैंक कर्मियों ने सभी प्राइवेट और सरकारी बैंक ग्रामीण बैंक क्षेत्रीय बैंक को बंद कराया और सभी बैंकों के मुख्य द्वार पर जमकर प्रदर्शन किया गया। भारतीय स्टेट बैंक की छपरा की मुख्य शाखा पंकज सिनेमा रोड पर सभी हड़ताली बैंक कर्मचारी एकत्रित हुए और वहां से जुलूस के रूप में सरकार विरोधी नारे लगाते हुए सभी बैंकों और ब्रांच ओं में गए और सभी जगह पर कामकाज पूरी तरह से बंद कराया। गौरतलब है कि बैंक कर्मियों के द्वारा बैंकों के निजीकरण को लेकर दो दिवसीय हड़ताल की घोषणा की गई है उसी के अंतर्गत आज पहले दिन सभी बैंकों में पूर्ण रूप से हड़ताल रही और कई बैंकों के तो ताले तक नहीं खुले बैंक कर्मियों का कहना है कि केंद्र सरकार जिस तरीके से बैंकों के निजीकरण कर रही है उसको लेकर सभी बैंक कर्मचारी अपनी अस्मिता के लड़ाई के लिए दो दिवसीय हड़ताल में शामिल हुए हैं।

हड़ताली बैंक कर्मियों ने देश के वित्त मंत्री को चेतावनी देते हुए कहा बैंक का निजीकरण तुरंत बंद किया जाए नहीं तो उसके लिए बड़ा आंदोलन होगा। इन लोगों ने बीएसएनएल का निजीकरण रेल का निजीकरण तथा अन्य अन्य सार्वजनिक संस्थानों के निजी करण के खिलाफ भी आवाज बुलंद की और कहा कि केंद्र सरकार जिससे निजी करण बढ़ावा दे रही है इसके लिए कर्मचारियों को अपनी अस्मिता के लिए केंद्र सरकार के विरुद्ध एकजुट होकर कार्रवाई करनी पड़ेगी।

हड़ताल पर मशरक में बैंक कर्मचारी

मशरक प्रखंड क्षेत्र में अवस्थित सरकारी बैंक गुरुवार को प्रस्तावित निजीकरण के खिलाफ सभी बैक कर्मी गुरूवार को हड़ताल पर चलें गये।जो शुक्रवार को भी जारी रहेगा। बैंकों के बंद रहने से आम उपभोक्ता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।दो दिवसीय हड़ताल के चलते बैंक में कोई कामकाज नहीं होगा। इसके चलते बैंक ग्राहकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बैंक में आने वाले अधिकतर लोगों को हड़ताल की वजह से वापस लौटना पड़ा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026