Categories: छपरा

छपरा में 4395 छात्रों को मिला स्टूडेंट्स क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ

छपरा: वन्दना किनी, अपर मुख्य सचिव, श्रम संसाधन विभाग, बिहार, पटना-सह-प्रभारी सचिव सारण जिला की अध्यक्षता में सरकार के सात निश्चय से संबंधित योजनाओं की विस्तार से समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय सभागार में आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी सारण राजेश मीणा के द्वारा जिले में सात निश्चय से संबंधित योजनाओं के अद्यतन स्थिति की जानकारी दी गयी। जिलाधिकारी के द्वारा बताया गया कि बिहार स्टूडेन्ट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत कुल 7037 आवेदन पत्र प्राप्त हुए जिनमें से कुल 4395 आवेदन स्वीकृत कर बैंक के जरिए लाभान्वित को राशि खाते में हस्तांतरित कर दी गयी है।

मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना के तहत कुल 54254 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें से 49049 आवेदन स्वीकृत करते हुए लाभूको को लाभान्वित किया गया है। कुशल युवा कार्यक्रम के तहत कुल 66854 आवेदन पत्र प्राप्त हुए जिनमें से 66663 आवेदन स्वीकृत कर लाभान्वित को लाभ दिया गया।

प्रभारी सचिव के द्वारा प्राप्त आवेदनों की संख्या को बढ़ाने हेतु योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करवाने का निर्देश दिया गया। सभी सरकारी एवं निजी विद्यालय, महाविद्यालयों में कैम्प लगाकर आवेदन पत्र लेने का निर्देश दिया गया ताकि ज्यादा से ज्यादा जिले में युवा विद्यार्थियों को योजनाओं का लाभ मिल सके। जिलाधिकारी ने भी पंचायत स्तर पर प्रचार-प्रसार करवाने की बात बताईं।

’’हर घर नल का जल’’ योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में कुुल 4577 वार्डो में 4574 वार्डो में योजना को पूर्ण करके 560941 घरों को नल का जल उपलब्ध कराया जा रहा है। ’’हर घर नलका जल’’ योजना के तहत शहरी क्षेत्रों में क 162 वार्डो में 144 वार्डो में कार्य पूर्ण कर 63321 घरों को नल का जल उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रभारी सचिव के द्वारा योजना को निर्बाध रुप से चलाने हेतु आवष्यक मरम्मति हेतु पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। ताकि छोटी-छोटी खराबी के कारण नल का जल से आम लोग वंचित न रह जाय। घर तक पक्की गली, नालियॉ योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र के कुल 4577 लंक्षित वार्डो में शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण हो जाने की जानकारी उप विकास आयुक्त श्री अमित कुमार के द्वारा दी गयी। इस प्रकार घर तक पक्की गली, नालियॉ योजना के शहरी क्षेत्र के कुल लक्षित 12700 घरों को इस योजना से लाभान्वित होने की जानकारी दी गयी। इस योजना की उपलब्धि भी शत-प्रतिशत बताई गई।

’’शौचालय निर्माण घर का सम्मान’’ योजना के तहत लक्षित 360911 घरों को शत-प्रतिशत शौचालय से अच्छादित होने की जानकारी दी गयी। प्रभारी सचिव द्वारा योजनाओं की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए आवश्यक निर्देश दिया गया। बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों से शराबबंदी कानून के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए सभी को इसके कड़ाई से अनुपालन किये जाने का सख्त निर्देश दिया गया।

बैठक में नगर आयुक्त संजय उपाध्याय, उप विकास आयुक्त अमित कुमार, अपर समाहर्त्ता डॉ गगन, निदेशक, ग्रामीण विकास अभिकरण, सिविल सर्जन, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, जिला जन-सम्पर्क पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी, सभी निकायों के कार्यपालक पदाधिकारी उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026