कोरोना कहर: बड़हरिया में टीजेन किट से जांच में एएनएम, जीएनएम सहित 14 पॉजिटिव

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड मुख्यालय के सामुदायिक केंद्र, बड़हरिया में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मुकेश कुमार श्रीवास्तव की देखरेख में प्रखंड के विभिन्न गांवों व हॉस्पिटल स्टाफ सहित कुल 41 लोगों का सैंपल लेकर रैपिड एंटीजेन किट से जांच की गयी. जिनमें 14 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पायी गयी. एकाउंटेंट सुभाषचंद्र महतो ने बताया कि आज दो हॉस्पिटल स्टाफ की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है. इनमें एक जीएनएम व एक एएनएम शामिल हैं. जिन 14 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है, उनमें दो हॉस्पिटल स्टाफ के अलावा कैलगढ़ के एक, नवलपुर के एक, दीनदयालपुर के दो,कैलखुर्द के एक, बड़हरिया के एक, नौसेपुर सरैया के एक, भामोपाली की एक,चैनछपरा के एक, मुसेहरी के एक, नत्थूछाप के एक,बलेथा के एक, मझवलिया के एक की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है.

लेखपाल ने बताया कि गंभीर स्थिति में आये एक मरीज को सदर अस्पताल, सीवान रेफर कर दिया गया. सीवान के डॉक्टरों ने उस मरीज एनएमसीएच पटना रेफर कर दिया.  इसकी पुष्टि करते हुए लेखापाल सुभाषचन्द्र महतो ने बताया कि जिन लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है ,उनलोगों को दवाएं मुहैया करा दी गयी हैं व उन्हें होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गयी है. नोडल पदाधिकारी डॉ अनुप कुमार ,लैब टेक्निशियन प्रभात कुमार उपाध्याय, एकांटटेंट सुभाषचंद्र महतो, डाटा इंट्री ऑपरेटर दिलीप कुमार,एएनएम सीमा कुमारी आदि की टीम द्वारा 41 लोगों का सैंपल लेकर रैपिड एंटीजन किट से जांच की गयी. जिनमें 14 लोग कोरोना संक्रमित पाये गये.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026