कोरोना कहर: गुठनी में कोरोना संक्रमण से अधेड़ की मौत, ऑक्सीजन के अभाव में महिला ने दम तोड़ा

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्यासपुर गांव निवासी केदार मांझी की मौत शनि-रविवार की मध्य रात्रि कोरोना संक्रमण से कोविड अस्पताल मजराजगंज में हो गयी. वहीं ऑक्सीजन के आभाव में कोरोना लक्षण की एक महिला मरीज गुठनी पीएचसी में रविवार दोपहर दम तोड़ दी. महिला मैरवा के प्रसिद्ध व्यवसायी हरिविलास जायसवाल की पत्नी शारदा देवी (58) है. इनके ही नाम पर गुठनी के तेनुआ मोड़ पर शारदा चित्र मंदिर है. जिसमें पूर्व में सिनेमा हाल तथा वर्तमान में इनका ही बजाज बाइक का एजेंसी चल रहा है. शारदा देवी को पहले से कुछ बीमारियां थी और रविवार को अचानक सांस लेने में कठिनायी आने लगी तो ये लोग गुठनी पीएचसी में लेकर गये और चिकित्सक से तुरंत ईलाज करने व आक्सीजन लगाने की मांग की.

अस्पताल की लापरवाही के कारण आक्सीजन लगाने में काफी विलंब हो गया औऱ जबतक आक्सीजन लगाया गया काफी देर हो चुका था. 10 मिनट बाद ही मौत हो गयी. परिजनों का आरोप था कि समय से आक्सीजन लगाया गया होता तो हायर सेंटर में ले जाने का मौका मिल गया होता, जान बच जाती. वही ग्यासपुर के केदार मांझी के सम्बंध में परिजनों ने बताया तीन दिन पहले बुखार खांसी हुआ और बढ़ता ही गया. जिसके बाद सीवान सदर अस्पताल में शनिवार को भर्ती कराया गया. सदर के चिकित्सकों ने कोविड मरीज होने का हवाला देकर कोविड अस्पताल महराजगंज में रेफर कर दिया. जहां ईलाज के क्रम में मौत हो गयी. परिजनों ने शव को अस्पताल से लाकर ग्यासपुर स्थित पवित्र सरयू तट पर अंतिम संस्कार कर दिया. गुठनी में कोविड से तीन दिन में ये तीसरी मौत है. हालांकि शारदा देवी का कोविड टेस्ट नहीं हुआ था, मगर लक्षण सारे कोविड के थे और ऑक्सीजन के आभाव ने उनकी जान ले ली.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026