परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के यमुनागढ़ के समीप रविवार की रात पुलिस ने 90 कार्टन शराब के साथ एक स्कार्पियो को जब्त कर लिया जबकि शराब तस्कर गाड़ी छोड़कर भागने में सफल रहा। वहीं चालक का पीछा करने के दौरान एएसआइ मोहनलाल पासवान घायल हो गए। उनका इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया गया।थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि रविवार की रात गुप्त सूचना मिली कि भारी मात्रा में शराब आपूर्ति के लिए कहीं जा रहा है।
इस दौरान एएसआइ मोहनलाल पासवान, राजकुमार कश्यप, सोनी कुमारी समेत अन्य पुलिस बल के साथ यमुनागढ़ के समीप छापेमारी की गई। इस दौरान पुलिस गाड़ी को देख चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। चालक का पीछा करने के दौरान एएसआइ मोहनलाल पासवान गिरकर घायल हो गए। वहीं पुलिस द्वारा जब स्कार्पियो की जांच की गई तो उस पर आठ पीएम का 90 कार्टन शराब लदा हुआ था जिसकी कीमत करीब छह लाख रुपये आंकी जा रही है। शराब समेत स्कार्पियो को जब्त कर थाना लाया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब तस्कर व वाहन मालिक का पता किया जा रहा है। उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…