परवेज अख्तर/सिवान: सरकारी विद्यालयों के बच्चों को पहली बार दीपावली और छठ की छुट्टियों में असाइनमेंट और प्रोजेक्ट वर्क मिलेगा। इस बार छुट्टियों में बच्चे आदर्श विद्यालय के माडल से लेकर फैमिली ट्री बनाने जैसे कार्य करेंगे। इसको लेकर बिहार शिक्षा परियोजना निदेशक बी कातिर्केय धनजी ने सभी जिलों को निर्देश जारी किया है। कक्षा एक से आठवीं तक के लिए हर विषय में असाइनमेंट विभाग स्तर से तय कर भेजा गया है। विद्यालय खुलने के बाद शिक्षक इसे कक्षा में साझा करेंगे। डीईओ इसकी रिपोर्ट विभाग को देंगे कि कितने विद्यालय में किस तरह से इसका क्रियान्वयन किया गया।प्रोजेक्ट व असाइनमेंट से बच्चों के बौद्धिक सृजनात्मकता में वृद्धि होगी।
कक्षा एक से आठवीं तक के लिए विभाग भेजा असाइनमेंट :
बच्चों के लिए हर कक्षा में पढ़ाए जाने वाले विषयों हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, संस्कृत में ऐसे प्रोजेक्ट और असाइनमेंट दिए गए हैं, जो उनकी सृजनात्मकता में वृद्धि करेंगे। राज्य परियोजना निदेशक बी. कार्तिकेय धनजी ने निर्देश दिया है कि विद्यालयों में दीपावली एवं छठ पर्व की छुट्टी होने वाली है। बच्चे इस अवधि का उपयोग अपने ज्ञानवर्धन के लिए भी करें। इसके लिए उन्हें ऐसे असाइनमेंट दिए जाएं, जो उनकी सृजनात्मकता में वृद्धि करते हों और उनके व्यक्तित्व को सकारात्मक और प्रगतिशील बनाएं। इससे बच्चों में व्यावहारिक कौशल विकसित हो और उनके ज्ञान का विकास हो। इस आधार पर हर कक्षा के विषयवार प्रोजेक्ट और असाइनमेंट तय किए गए हैं। निर्देश दिए गए हैं कि इसका निश्चित रूप से ध्यान रखा जाए कि प्रत्येक विद्यार्थी अपने प्रोजेक्ट वर्क को छुट्टी की अवधि में पूरा करे और असाइनमेंट साथ लेकर वर्ग कक्ष में आए। इसे बच्चों द्वारा ही वर्ग कक्ष में साझा किया जाएगा। शिक्षक भी इनके कार्यों का विश्लेषण वर्ग कक्ष में ही करेंगे। वर्ग एक में वर्णों से पांच शब्दों को लिखें, अंग्रेजी में पूरे परिवार का नाम लिखने, गणित में एक से 50 अंक को पेपर चार्ट पर बड़े-बड़े अंकों में लिखेंगे। इसी तरह सभी आठ कक्षा तक के बच्चों को सभी विषयों से असाइनमेंट दी गई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…