बड़हरिया: वैगनआर की चपेट में आने से एक दर्जन घायल, लाखों की क्षति

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के बड़हरिया-सिवान मुख्य मार्ग पर कुड़वा बाजार में मंगलवार की शाम तेज गति से जा रही एक वैगनआर एक दुकान में घुस कई। इससे दर्जनों लोग घायल हो गए। सभी घायलों का उपचार स्थानीय अस्पताल में कराया गया।बताया जाता है कि वैगनआर बड़हरिया की ओर से सिवान की ओर जा रही थी तभी चालक नियंत्रण खो दिया और वाहन कुड़वा बाजार स्थित एक दुकान में घुस गई। इस दौरान दुकान के पास दो बाइक खड़ी थी वैगनआर की धक्के से क्षतिग्रस्त हो गई। इसके अलावा ठेला, खोमचा आदि भी क्षतिग्रस्त हो गयए। साथ दुकान में रखे करीब तीन लाख से अधिक की क्षति हुई।

साथ ही मौके पर खड़े करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। इस घटना में दुकानदार कको भी लाखों रुपये की क्षति हुई है। घायलों में भटवलिया निवासी भोला साह, गुगली साह, मुन्ना साह, परशुराम साह, लालपति देवी, सुरेश साह, प्रिंस कुमार, दिलीप सिंह, कमलेश सिंह और गुलाब साह आदि शामिल हैं। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना थाने को दी। सूचना मिलते ही एएसआइ शशि भूषण सिंह दल बल के साथ घटनास्थल पहुंचकर मामले की जानकारी ली जबकि ग्रामीणों ने वैगनआर को पुलिस के हवाले करने से इन्कार कर दिया तथा मुआवजे की मांग कर रहे थे। घटना के बाद चालक गाड़ी छोड़कर भागने में सफल रहा।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024