तरवारा: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक चालक की मौत, स्वजनों में मचा कोहराम

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जी.बी. नगर थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव स्थित जीन बाबा स्थान के पास एनएच 227 ए पर सोमवार की रात्रि अज्ञात वाहन की चपेट में आने बालक चालक की मौत हो गई। इस घटना के बाद स्वजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा स्वजनों को सौंप दिया। मृतक की पहचान सारंगपुर निवासी सूरज यादव के पुत्र विनोद यादव के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि विनोद यादव सोमवार की रात अपनी बाइक से भगवता गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे तभी जीन बाबा के पास एनएच 227 ए पर अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दिया जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं घटना के बाद चालक गाड़ी लेकर भागने में सफल रहा। ग्रामीणों ने घटना की सूचना थाने को दी। पुलिस मौके पर पहुंच घटना की जानकारी ली तथा शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि मृतक के स्वजनों के आवेदन के आलोक में अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध प्राथमिकी कर ली गई है और वाहन का पता करने में पुलिस जुट गई है।

पोस्टमार्टम के बाद शव पहुंचते ही स्वजनों में मचा कोहराम :

जीन बाबा के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से विनोद यादव की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद उनका शव मंगलवार की सुबह गांव पहुंचते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। मां रामवती कुंवर, पत्नी आशा देवी, पुत्र अनुराज कुमार, पुत्री अंजली कुमारी, अलका कुमारी, बहन मीना देवी, प्रभावती देवी, रीना देवी तथा दुर्गावती देवी, भाई संजय यादव और शंभू यादव समेत अन्य स्वजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। आसपास के ग्रामीण स्वजनों को ढाढ़स बंधा रहे थे। मृतक के दरवाजे पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026