बड़हरिया: बैंक में रुपये जमा करने आई महिला से 30 हजार की ठगी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड के जामो रोड स्थित सेंट्रल बैंक से शुक्रवार की शाम कुछ युवकों ने एक महिला से 30 हजार रुपये की ठगी कर ली है। इस मामले में पीड़िता थाना क्षेत्र के मनसा हाता निवासी उपेंद्र कुमार यादव की पत्नी ममता देवी ने थाना में अज्ञात के विरुद्ध आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता ममता देवी ने बताया कि कर्बला किसी सीएसपी से तीस हजार रुपये निकासी की। इसमें से 25 हजार रुपये सेंट्रल बैंक में जमा करना था और पांच हजार रुपये का जरूरी सामान खरीदना था। मैंने 25 हजार रुपये का विड्राल भरकर रुपये जमा करने के लिए काउंटर पर खड़ी थी तभी दो अज्ञात व्यक्ति हमारे पास आए और कहे कि भाभी आपका विड्राल गलत भरा हुआ है।

दीजिए हम सही भर दे देते हैं। इस दौरान वे दोनों फार्म भरने के बहाने बैंक परिसर से बाहर आए और मुझसे 30 हजार रुपये ले लिए। इस दौरान एक व्यक्ति ने बैग में रखा कागज का बंडल थमा कर कहा कि भाभी इसमें दो लाख रुपये हैं। आप इसे रखिए मैं तुरंत एक व्यक्ति से मिलकर आता हूं तो इसे ले लूंगा। इसके बाद दोनों रुपये लेकर फरार हो गए। काफी देर इंतजार करने के बाद जब वे नहीं आए तो इसकी शिकायत शाखा प्रबंधक से की। शाखा प्रबंधक अमिताभ कुमार ने इसकी शिकायत थाना में करने को कही। इस संबंध में पीड़िता ने थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026