परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड में डेंगू मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि होती जा रही है। इसको देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा क्षेत्र में फागिंग कराने के साथ-साथ आम लोगो को डेंगू से बचाव के लिए जागरूक किए जाने के बावजूद भी डेंगू मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिल रहा है। शनिवार को सीएचसी में डेंगू से प्रभावित तीन मरीज पाए गए। इसमें बिठुना के एक, भीखमपुर के एक तथा सोनबरसा के एक शामिल है।
स्वास्थ्य प्रबंधक अनूप कुमार ठाकुर एवं मलेरिया कार्यकर्ता उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को मिले डेंगू प्रभावित तीन लोगों में दो लोग भीखमपुर एवं सोनबरसा के पटना में रहते थे। उन्होंने बताया कि इससे पहले छह मरीज मिल चुके हैं। इसमें रामपुर महेश, भेड़वनिया, जलपुरवा, चक्रवृद्धि, जगदीशपुर एवं भगवानपुर का एक-एक मरीज शामिल है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. विजय कुमार ने बताया कि शनिवार को मिले तीनों मरीजों का प्लेटलेट संतोष जनक था। इसलिए दवा देकर उन्हें घर भेज दिया गया है। साथ ही उन्हें साफ-सफाई का निर्देश दिया गया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…