बड़हरिया: प्रधानमंत्री आवास योजना में 20 लाख वसूली का आरोप

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड के तेतहली पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना में करीब 20 लाख रुपये वसूली का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में सामाजिक कार्यकर्ता आजम अली ने बीडीओ को आवेदन देकर जांच की मांग की है। आवेदनकर्ता के अनुसार तेतहली पंचायत में करीब सौ लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत राशि का वितरण किया गया था। इसमें बिचौलियों द्वारा वसूली कर उनकी राशि को ले लिया गया है। इस कारण पीड़ितों का अब तक घर अपूर्ण है। उसने तेतहली पंचायत के आवास सहायक कमलेश ठाकुर व अन्य तीन बिचौलियों पर राशि वसूली कर गबन करने की शिकायत की है। आजम अली ने अपने लिखित आवेदन में बताया है कि तेतहली पंचायत में सैकड़ों लाभार्थियों का प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर आवंटित किया गया है।

राशि आवंटन के बाद बिचौलियों द्वारा लाभुकों को डरा धमका कर 20 से 30 हजार रुपये की वसूली कर ली है तथा राशि का बंटरबांट कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बिचौलिए सक्रिय हो गए हैं तथा राशि की वसूली कर बंदरबांट कर लिए हैं। इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रणव कुमार गिरि ने बताया कि आवेदन मिला है। जांच की जा रही है। जो भी बिचौलिए इस राशि की वसूली में दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ प्राथमिकी कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं इस संबंध में आवास सहायक कमलेश ठाकुर ने आरोप को बेबुनियाद व निराधार बताया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026