सीवान में राजद नेता अदनान अहमद सिद्दीकी का ट्रक ड्राइवर को बीच सड़क पर पीटाई करते वीडियो वायरल

✍️परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
राजद नेता की बीच सड़क पर दबंगई का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में राजद नेता द्वारा एक ट्रक ड्राइवर को बीच सड़क पर बेंत से पिटाई करते देखा जा रहा है। वायरल वीडियो में राजद के प्रदेश महासचिव अदनान अहमद सिद्दीकी एक ट्रक ड्राइवर को बीच सड़क पर रोककर पिटाई करते हुए ओवरलोडिंग की इजाजत किसने दी यह बात पूछते नजर आ रहे हैं। वहीं ट्रक ड्राइवर बचने को लेकर गुहार लगाता दिख रहा है। यहीं नहीं राजद नेता द्वारा ट्रक ड्राइवर से कान पकड़कर उठक-बैठक भी कराया जा रहा है।

वहीं इस संबंध में राजद नेता ने सफाई देते हुए कहा कि यह वीडियो करीब एक माह पुराना है। वे अपने दो-तीन साथियों के साथ लग्जरी कार में सवार होकर गोपालगंज जा रहे थे। उसी दौरान एक ओवरलोड हाई स्पीड ट्रक ने टक्कर मार दी थी। इसके बाद ट्रक का पीछा कर रोका, तो पाया कि ड्राइवर नशे में था। इसके बाद वह अपनी गलती मानने के बजाय हमलोगों से उलझ गया। पुलिस को दिखाने के लिए सबूत के तौर पर वीडियो बनवाई थी। बाद में उसे छोड़ भी दिया गया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026