बड़हरिया: छठ घाट निर्माण में घटिया सामग्री उपयोग का आरोप

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड के कैलगढ़ दक्षिण पंचायत रोहड़ा कला गांव में बीडीसी मद से छठ घाट का निर्माण किया गया था। निर्माण के तीन माह बाद ही इसमें कई जगह फट गया है। ग्रामीणों का कहना है कि कार्य में भारी अनियमितता की गई है। छठ घाट निर्माण में गुणवत्ता का का ख्याल नहीं रख घटिया सामग्री का उपयोग किया गया है तथा राशि की बंदरबाट कर ली गई है।

सामाजिक कार्यकर्ता आनंद सिंह समेत अन्य ग्रामीणों का कहना है कि इस तालाब में छठ व्रतियों को हमेशा डूबने की आशंका बनी रहती है। ग्रामीण अरविंद शर्मा ने बताया कि कई जगहों पर पंचायत स्तरीय विकास के कार्य में ऐसे ही भ्रष्टाचार किया गया है। प्रशासन से इसकी जांच करा कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में बीडीओ प्रणव कुमार गिरि ने कहा कि शिकायत मिली है। इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026