दारौंदा: एसडीओ ने किया अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई का उद्घाटन

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा प्रखंड के कौथुआ सारंगपुर पंचायत के फतेहपुर गांव में बने अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई का उद्घाटन एसडीओ रोचना माद्री, बीडीओ सूर्य प्रताप सिंह सेंगर, मुखिया संजू देवी ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पंंचायती राज पदाधिकारी जनार्दन प्रसाद सिंह ने लोगों से लोहिया स्वच्छ अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की। वहीं बीडीओ ने ठोस एवं तरल अपशिष्ट को अलग- अलग रखने तथा पंचायतों को स्वच्छ बनाने की सलाह दी।

बीडीओ ने कहा कि प्रत्येक माह में हर घर को तीस रुपये देकर पंचायतों को स्वच्छ रखने में सहयोग करना है। यह प्रखंड के तीसरे पंचायत में अपशिष्ट प्रबंधन इकाई है। स्वच्छ समन्वयक संतोष कुमार ने कहा कि स्मार्ट सिटी की तरह अब गांव और पंचायत भी स्मार्ट होंगे। इस कार्य में अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई की भूमिका अहम होगी। यहीं वजह है कि लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के द्वितीय चरण में तीन पंंचायत में चल रही है। इस मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026