बड़हरिया: बजरंग दल ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला फूंका

  • बजरंगदल ने पाकिस्तान का झंडा भी जलाया
  • 1990 के दशक की स्थिति हो गयी है कश्मीर में

परवेज अख्तर/सिवान: बड़हरिया स्थानीय थाना चौक पर रविवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला फूंका है। कश्मीरी हिन्दुओं पर पाकिस्तानी हमलों से नाराज बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान का झंडा भी जलाया। कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान की अवमनीय हरकत का जमकर विरोध करते हुए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। बजरंगदल के जिला संयोजक रंजन कुमार ने कहा कि तालिबान में अफगानिस्तान के शासन से कश्मीर में एकबार फिर से 1990 के दशक जैसी स्थिति हो गयी है। कश्मीर में चुनचुन कर हिन्दुओं की हत्याएं की जा रही है।

पाकिस्तान द्वारा प्रेरित आतंकवादियों से हमारे देश में ऐसी हरकत किया जा रहा है। इसे बजरंग दल के कार्यकर्ता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा। बजरंग दल कश्मीर के हिंदू समाज के साथ पूरी शक्ति से खड़ा है। पाकिस्तान को चेतावनी भी दिया गया कि अभी भी समय है सुधर जाओ नहीं तो विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के एक-एक कार्यकर्ता जवाब देने के लिए तैयार हैं। मौके पर बजरंगदल के जिला संयोजक रंजन कुमार, विहिप सह मंत्री परमेश्वर कुशवाहा, सुभाष शर्मा, प्रखंड अध्यक्ष अक्षय सिंह, प्रखंड संयोजक रमेश गिरि, प्रखंड सह मंत्री राजू साह, राजा कुमार, सन्नी कुमार,दीपक गिरि व सोनू यादव थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026