परवेज अख्तर/सिवान: शहर के महादेवा ओपी क्षेत्र के महादेवा रोड में शनिवार को हुई रुपए मांगने पर दुकानदार के साथ मारपीट की गई। इस मामले में एक युवक के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज करायी गयी है। रामदेव नगर निवासी पीड़ित दुकानदार अभिषेक कुमार ने पुलिस को बताया है कि वह अपनी दुकान संभाल रहा था। इस बीच करीब दो बजे एक युवक सामान खरीदने के लिए आया। सामान लेने के बाद रुपए मांगने पर वह भड़क गया और उसके साथ गाली-गलौज करने लगा। इधर रुपये नहीं मिलने पर अभिषेक सामान अपनी दुकान में उठाकर रख लिया। कुछ देर बाद युवक आया और अपने साथ लाए धारदार हथियार से अभिषेक के शरीर पर जानलेवा हमला कर दिया।
घटना को अंजाम देते समय उसके साथ उसके तीन-चार अन्य मित्र भी मौजूद थे। बताया है कि उसके गले का चेन छीन लिया उसके बाद दुकान में घुसकर गल्ला में रखा रुपये भी सभी लेते गए। मारपीट के बाद हो-हल्ला सुनकर आसपास के लोग मौके पर इकठ्ठा हो गए। इसके बाद युवक हथियार लहराते हुए मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गया। पीड़ित दुकानदार ने थाने में महादेवा ओपी क्षेत्र के ही रामदेव नगर निवासी राजन यादव का पुत्र मुकेश यादव व उसके अन्य तीन चार अज्ञात दोस्तों को मारपीट की घटना में आरोपित किया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…