बड़हरिया के उद्घाटन मैच में देवरिया ने सीवान को हराया

  • 20 ओवर में 292 रन का बनाया विशाल स्कोर
  • देवरिया के शुभम ने 31 गेंद में बनाया 82 रन

परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ: जिले के बड़हरिया प्रखंड के खेल मैदान में आयोजित बाबा साहब गांधी मजहरुल हक सद्भवाना क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच बबलू एकेडमी सीवान व एयर इंडिया देवरिया के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एयर इंडिया देवरिया की टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 292 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। देवरिया टीम के शुभम कुमार ने 31 गेंद पर 13 छक्के की मदद से 82 रन की आक्रामक पारी खेली। वहीं जवाब में सीवान की टीम 110 रन बनाकर आल आउट हो गई।

इस तरह देवरिया की टीम ने 182 रन से मैच जीतकर सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का किया।इसके पहले मैच का उद्घाटन राष्ट्रीय मानवधिकार संस्थान के प्रदेश उपाध्यक्ष सह एमएलसी पद के भावी प्रत्याशी मो. रईस खान, जेडीयू के पूर्व विधायक श्यामबहादुर सिंह,डॉ. अशरफ अली, डॉ. सोहैल अब्बास, आयोजक जकरिया खान ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। मुख्य अतिथि रईस खान ने कहा कि खेल से आपसी एकता और भाईचारा बढ़ता है। खेल युवा के बेहतर जीवन के लिए बहुत जरूरी है। खेल से सामाजिक दूरियां समाप्त होती है।

समाज में भाईचारा का वातावरण बनता है। अंपायर में बीसीए स्टेट पैनल अंपायर राजेश यादव व अखलाख माही व स्कोरर टी अहमद थे। मौके पर तरवारा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रहमतुल्लाह अंसारी, अली हुसैन अंसारी, पूर्व उपप्रमुख जीवनारायण यादव, संजय गिरि, मेराजुल हक खान, सरवर इमाम खान, एलेक्स खान, इश्तेयाक अहमद खान, संजय खान थे।दूसरा क्वार्टरफाइनल फाइनल मैच सोमवार को भारत हॉस्पिटल सीवान व दानिश क्रिकेट एकेडमी बड़हरिया के बीच खेला जाएगा।

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026