नौतन: रुपए के लेनदेन में हुए विवाद में युवक को दोस्तों ने मारी थी गोली

  • बीच सड़क पर बाइक रोक घटना को दिया अंजाम
  • गोली युवक के जबड़े को चीरते हुए हो गई है आरपार

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के नौतन थाना क्षेत्र के जगदीशपुर-खरौनी मुख्य मार्ग पर शनिवार की रात युवक को गोली लगने की घटना के बाद सनसनी फैल गयी। उसकी पहचान गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के खरौनी गांव निवासी मुन्ना कुमार के रूप में हुई है। इस संबंध में परिजनों का कहना था कि यूपी के भवानी छापर बाजार पीड़ित मुन्ना कुमार के साथ उसके दो और दोस्त आए हुए थे। जब वह वापस अपने घर जा रहे थे तभी उनलोगों में किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया और विवाद इतना बढ़ गया कि दो दोस्तों ने मुन्ना को गोली मार दी। जिसमें गोली मुन्ना के जबड़े को चीरते हुए आर पार हो गयी। घटना के बाद वह खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर गया।

वही गोली की आवाज सुनकर आसपास के सैकड़ों लोग घटनास्थल पर पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एसआई अभिनन्दन कुमार ने पहुंच घायल को पीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे गंभीर हालत में सदर अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस का कहना था कि उसके पिता के फर्द बयान के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। वहीं घायल की स्थिति में सुधार होने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी। पुलिस का कहना था कि प्रथम दृष्टया पैसे के लेनदेन या गांव में जमीन के विवाद में भी गोली चलने की बात सामने आ रही है। इस मामले में अभी तक लिखित शिकायत नहीं मिली है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024