बड़हरिया: शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, विद्युत समेत कई क्षेत्रों में हुआ है विकास : डीएम

जन संवाद कार्यक्रम में डीएम ने ग्रामीणों को योजनाओं से कराया अवगत

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया जीएम उच्च विद्यालय एवं महाराजगंज के देवरिया पंचायत भवन परिसर में बुधवार को जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पदाधिकारियों ने ग्रामीणों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी तथा इसका लाभ उठाने का आह्वान किया गया। जानकारी के अनुसार बड़हरिया प्रखंड मुख्यालय स्थित जीएम उच्च विद्यालय परिसर में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर डीएम मुकुल कुमार गुप्ता ने सरका द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, नल जल, विद्युत आदि के क्षेत्र में काफी विकास हुआ है। प्रदेश की सड़कें चकाचक हुई है तथा संसाधन बढ़ा है। लोगों को आने-जाने में काफी सुविधा मिल रही हैं। वहीं अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं सुदृढ़ हुई हैं। अस्पतालों में चिकित्सक व अन्य स्वास्थ्य कर्मी समय दे रहे हैं तथा सभी जांच व दवा आसानी से उपलब्ध रही है।

बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा आसानी से मिल जा रही है जो काफी सराहनीय है। उन्होंने समाज व देश के विकास में महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। एडीएम जावेद हसन अंसारी में बताया कि सरकार का नल जल योजना सात निश्चय योजना के तहत विभिन्न गांव में लोगों को लाभ हुआ है। कार्यक्रम को एसडीओ सुनील कुमार, बीडीओ प्रणव कुमार गिरि, डीपीओ अशोक कुमार पांडेय आदि ने संबोधित किया। वहीं दूसरी ओर महाराजगंज प्रखंड के देवरिया पंचायत सरकार भवन परिसर में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन एसडीओ रोचना माद्री, एसडीपीओ राकेश कुमार रंजन, बीडीओ डा. रवि रंजन, मुखिया आलोक कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान एसडीओ ने कहा कि जनसंवाद कार्यक्रम का उद्देश्य सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाना है।

उन्होंने ग्रामीणों ने सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए इसका लाभ लेने की अपील की। उन्होंने जीविका दीदियों को बधाई देते हुए कहा कि आपकी कड़ी मेहनत का नतीजा है कि आप अपने पैर पर खड़े होकर अपने परिवार का भरण पोषण कर रही हैं। एसडीपीओ राकेश कुमार रंजन ने कहा कि आज घटना को रोकने के लिए 112 तैनात है। मौके जीविका समन्वयक सुभाष कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. विपिन बिहारी सिन्हा, कौशल विकास केंद्र के समन्वयक जितेंद्र तिवारी, कृषि समन्वयक आदि उपस्थित थे। मंच संचालन सीडीपीओ कलावती कुमारी ने की।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024