तरवारा के भरतपुरा गांव के शराब तस्कर सोनू तिवारी के ठिकाने पर छापेमारी

  • 25 लीटर देसी शराब व भारी मात्रा में खोली बोतल बरामद
  • तस्कर फरार, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान: जिले के जी.बी. नगर थाने की टीम ने दो दिन पूर्व भरतपुरा गांव में छापेमारी कर चार बोरा में रखे गए भारी मात्रा में शराब की बोतल बरामद की।पुलिस को बराबर सूचना मिल रही थी कि यहां से शराब की तस्करी की जाती है।पुलिस की छापेमारी के दौरान तस्कर बोतल छोड़कर फरार हो गए थे।इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार यादव ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर भरतपुरा गांव में शराब तस्करों के ठिकानों पर छापेमारी की गई,जहां चार बोरी में रखी खाली बोतल तथा महुआ मीठा निर्मित 25 लीटर देसी शराब बरामद की गई।उन्होंने बताया कि इस मामले में शराब अधिनियम के अंतर्गत भरतपुरा निवासी सोनू तिवारी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।खबर लिखे जाने तक शराब तस्कर सोनू तिवारी फरार बताया जा रहा है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026