बड़हरिया: छोटी नहर का बांध टूटने से फसल डूबने की आशंका

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड के परमा मोड़ से भलुआं जाने वाली सड़क के बीच नवलपुर स्थित छोटी नहर का बांध टूटने से फसल डूबने की आशंका से किसान चिंतित है। बताया जाता है कि यह बांध दो-तीन पूर्व टूटा हुआ था, ग्रामीणों ने इसकी सूचना विभाग को दी थी। बांध रविवार को अधिक टूट गया इस कारण पानी खेतों में फैलने लगा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते विभाग इस पर ध्यान नहीं दिया तो सैकड़ों एकड़ भूमि में लगी धान की फसल पानी डूब कर बर्बाद हो जाएगी। किसानों का कहना है कि वर्षा नहीं होने से किसान महंगे दमों पर पंपसेट से फसलों की सिंचाई कर फसल बचाए हैं बांध की मरम्मत नहीं होने से उनकी फसल पानी में डूब सकती है।

इस विभाग व प्रशासन को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। ज्ञात हो कि इसके पूर्व 12 जून को इस नहर का बांध टूटा था। सूचना पर 15 जून को गंडक विभाग के अधिकारियों द्वारा जेसीबी से बांध की मरम्मत करा दी गई थी, लेकिन फिर उक्त स्थल से करीब 10 कदम की दूरी पर पुनः 18 जून को बांध टूट गया। विभाग के अधिकारियों ने 20 जून को बांध की दुबारा मरम्मत कराई। इसका एक माह बीतते दुबारा बांध टूट गया। इसकी सूचना देने के बावजूद विभाग के पदाधिकारी के नहीं आने पर लोगों में विभाग की उदासीनता व कार्यशैली से ग्रामीणों में नाराजगी है। सामाजिक कार्यकर्ता राजकिशोर राम, गौतम कुमार, ललन राम, शंकर राम आदि ने बताया कि यह अधिकारियों की दूरदर्शिता और लापरवाही का नतीजा है कि बांध मरम्मत के बावजूद टूट जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि समय-समय पर बांध को देखने के लिए भी कोई कर्मचारी नहीं आता है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026