सिवान: विदेश भेजने के नाम पर 50 लाख से अधिक की ठगी, एजेंट के घर छापेमारी

परवेज अख्तर/सिवान: चैनपुर ओपी पुलिस ने रविवार को विदेश भेजकर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य के घर छापेमारी की। हालांकि इस दौरान आरोपित घर से भागने में सफल रहा। पुलिस ने आरोपित के पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सूत्रों की माने तो आरोपित के घर से तीन दर्जन से अधिक पासपोर्ट और विभिन्न देशों की फर्जी वीजा भी बरामद किया गया है।मिली जानकारी के अनुसार कुछ युवकों ने चैनपुर ओपी में शिकायत की थी कि बिरती गांव निवासी गोविंदा पंडित द्वारा विदेश में नौकरी का झांसा देकर उनसे ठगी की गई है। पीड़ित युवकों ने आरोप लगाया हैं कि गोविंदा कहता था कि उसकी एजेंसी लोगों को विदेश भेजती है। वहां लोगों को स्थायी नौकरी दिलवाती है।

साथ ही यह भी दावा करता था कि नौकरी नहीं लगने पर पूरे रुपये वापस हो जाएंगे। उसने करीब 169 युवकों से 50 हजार से लेकर एक लाख रुपये तक लिए है। वह फर्जी विज्ञापनों से ऐसा दावा करके वह लोगों को अपने झांसे में लेता था, इसी तरह उसने दो दर्जन से अधिक युवकों से विदेश भेजने के नाम पर करीब 50 लाख से ज्यादा रुपये की ठगी की है। एजेंट जार्डन के लिए 80 हजार तो कुवैत के लिए 45 हजार रुपये लेता था। इस संबंध में चैनपुर ओपी प्रभारी अभिनंदन यादव ने बताया कि विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने के मामले में गोविंदा पंडित के घर छापेमारी की गई है और आरोपित के पिता प्रहलाद पंडित को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024