✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के पुरैना बाजार स्थित रेडीमेड कपड़े की दुकान में शनिवार की रात शार्ट सर्किट से आग लगने से दुकान में रखे 10 हजार रुपये नकद समेत करीब 10 लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई। सूचना पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाई। बताया जाता है कि जामो थाना क्षेत्र के लालाहाता निवासी सुनील कुमार पुरैना बाजार में प्रिया फैशन के नाम से रेडीमेड कपड़ा दुकान का संचालन करते हैं। वे शनिवार की शाम अपनी दुकान बंद कर घर चले गए थे। तभी रात्रि करीब नौ बजे उनकी दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। दुकान से धुआं निकलता देख आसपास के लोगों ने शोर मचाना शुरू किया।
ग्रामीणों ने घटना की सूचना दुकान मालिक को दी। सूचना मिलते ही दुकान मालिक सुनील कुमार दुकान पर पहुंच घटना की सूचना थाना को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा अग्निशमन विभाग को सूचना दी। सूचना के कुछ ही देर में अग्निशमन विभाग की गाड़ी पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाने में सफल हुई। दुकान मालिक ने बताया कि इस अगलगी में दुकान में रखे 10 हजार रुपये नकद समेत करीब 10 लाख की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। साथ ही दुकान के इंश्योरेंस के कागजात भी जलकर राख हो गए। समाचार प्रेषण तक पीड़ित थाना में आवेदन में नहीं दिया गया था।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…