बड़हरिया: दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में आधा दर्जन घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड मुख्यालय स्थित पुरानी ब्लाक के समीप शुक्रवार की शाम दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। बताया जाता है कि मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन का कार्यक्रम चल रहा था।

इस क्रम में बड़हरिया-सिवान मुख्य पथ पर पुराना प्रखंड कार्यालय के सामने दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस दौरान दोनों बाइक पर सवार आधा दर्जन युवक घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों का उपचार स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। घायलों में कोइरीगांवों के तीन एवं तेतहली के तीन युवक शामिल हैं। समाचार प्रेषण तक उनके नाम का पता नहीं चल सका है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026