सिवान: नम आंखों से दी गई जगत जननी मां दुर्गा की विदाई

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन, आंदर, बड़हरिया, हसनपुरा आदि प्रखंडों में शुक्रवार को मां दुर्गा समेत अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाओं का विसर्जन का दौड़ जारी रहा। इस दौरान प्रतिमाओं का विसर्जन बैंड बाजे व जयकार के साथ नजदीक के नदी व तालाबों में किया गया। इसके पूर्व पूजा स्थल वैदिक मंत्रोंच्चारण के साथ हवन, पूजा, आरती आदि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर महिलाओं ने मां को खोइंचा भर अगले साल आने का आमंत्रण भी किया गया। मौके पर लोगों के बीच प्रसाद का भी वितरण किया गया। इस दौरान जय माता के उद्घोष से पूरा वातावरण गूंज उठा। इसके बाद श्रद्धालुओं व युवाओं ने मां दुर्गा समेत अन्य-देवी देवताओं की प्रतिमाओं को ट्रैक्टर, ट्राली, ठेला आदि पर रख भक्ति गीतों के साथ झूमते तथा मां का जयकारा लगाते हुए घाटों पर पहुंच विसर्जन किया। सुरक्षा की दृष्टिकोण से पुलिस प्रशासन भी गश्त कर रही थी। आंदर बाजार में पूजा समिति सदस्यों द्वारा बैंड बाजे के साथ मां की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इस मौके पर युवा भक्ति गीतों पर थिरकते नजर आए।

इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था। वहीं बड़हरिया प्रखंड मुख्यालय समेत विभिन्न गांवों मां की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इस मौके पर सुरक्षा के दृष्टिकोण से बड़हरिया पुरानी बाजार मस्जिद के समीप पुलिस मजिस्ट्रेट व भारी मात्रा में पुलिस पदाधिकारी की गई तैनाती की गई थी। इस मौके पर इंस्पेक्टर जयप्रकाश पंडित, थानाध्यक्ष पंकज कुमार, सीओ अनिल कुमार श्रीवास्तव, एसआइ मनोरंजन कुमार, शशिभूषण सिंह, राहुल तिवारी पुलिस बल के साथ कैंप किए हुए थे। वहीं शांति व्यवस्था को ले सामाजिक कार्यकर्ता सूफी साहब, यासीन मियां, सुनील चंद्रवंशी, प्रेम प्रकाश सोनी, उप चेयरमैन प्रतिनिधि रहीमुद्दीन खान, वीरेंद्र साह आदि लगे हुए थे। वहीं सिसवन के प्रखंड के चैनपुर, कचनार, घुरघाट स्थित विभिन्न पूजा पंडालों में स्थापित मां दुर्गा समेत अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इस मौके पर काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026