Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

बड़हरिया में मुफ्त चिकित्सा शिविर लगाकर किया गया सैकड़ों मरीजों का इलाज

परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के बड़हरिया प्रखंंड की कोइरीगांवा पंचायत के हरदियां गांव में गरीब समाजवादी समिति हॉस्पिटल, बड़हरिया के तत्वावधान में मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन किया. इस नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में डॉ अशरफ अली व उनके टीम के सदस्यों ने हरदियांं गांव के सैकड़ोंं मरीज़ों का मुफ्त इलाज किया. साथ ही, जरूरतमंदों की मुफ्त जांच की गयी व मरीजों को मुफ्त में दवाएं वितरित की गयी.

इस मौके पर राहुल कुमार, भिखारी व्यास , महेश यादव,बीडीसी सदस्य भीम राम, गुड्डू यादव, सतेंद्र कुमार यादव, टुनटुन यादव, दिलीप कुमार, नूरशीद आलम,आमीर आज़म,पिंटू गिरी, अजीत यादव, सुधीर गिरी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.डॉ अशरफ अली ने बताया कि इस सर्दी के मौसम में गरीब तबके के ढेर सारे लोग बीमारी से ग्रस्त होने के बावजूद अपना इलाज नहीं करा पा रहे हैं. इसलिए गांवों में मुफ्त चिकित्सा शिविर लगाकर उनका इलाज किया जा रहा है व जांचोपरांत उन्हें मुफ्त में दवाएं उपलब्ध करायी जा रही है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026