Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

गुठनी में पूर्व मुखिया पर जानलेवा हमला, स्थिति गंभीर

परवेज़ अख्तर/सिवान:
गुठनी के सोहगरा पंचायत के पूर्व मुखिया बैजनाथ चौधरी पर गुठनी से घर लौटते समय मंगलवार देर शाम सोहगरा पूरब पट्टी गांव में असामाजिक तत्वों द्वारा जानलेवा हमला किया गया जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये है.पूर्व मंत्री सह सीवान सदर विधायक अवध बिहारी चौधरी के काफी करीबी माने जाने वाले बैजनाथ चौधरी पर हमला उस समय हुआ जब वे नैनीजोर दुर्घटना में मृत के परिजन तथा घायलों का हालचाल लेकर घर वापस जा रहे थे.उनपर हमला किसने किया और क्यों किया अभी उसका खुलासा नही हो सका है क्योंकि अभी उनका आवेदन या फर्दव्यान थाना को उपलब्ध नही हो पाया है हालांकि उनके द्वारा किये गये इशारे पर पुलिस काफी शक्रिय है और छापेमारी भी शुरू कर दी है.

सोहगरा घाट निवासी पूर्व मुखिया बैजनाथ चौधरी के परिजनों के अनुसार मंगलवार देर शाम गुठनी सरकारी अस्पताल से दुर्घटना में घायल लोगों का कुशल क्षेम पूछकर तथा दुर्घटना में मृत के परिजनों को सांत्वना देकर घर लौट रहे थे कि पहले से घात लगाये बैठे असामाजिक तत्वों ने गुठनी सोहगरा मुख्य मार्ग पर सोहगरा पूरब पट्टी में हथियार के साथ हमला कर दिया.असामाजिक तत्वों के हमले में बैजनाथ चौधरी काफी गंभीर रूप से घायल हो गये जिनको सरकारी अस्पताल गुठनी लाया गया जहां से चिकित्सक ने स्थिति गंभीर देखते हुये सीवान सदर रेफर कर दिया.थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया अभी आवेदन नही मिला है बावजूद हम घटना पर गंभीरता से नजर रखे हुये है और अन्य कांडो में फरार चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी कर रहे है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026