✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड के हथिगाई ग्राम कचहरी के लौवान पंचायत भवन में रविवार को पंचों के बीच बिहार राज्य पंचायत संसाधन संस्था द्वारा प्रदत्त कानून और अन्य किताबों का वितरण सरपंच केशव कुमार सिंह द्वारा किया गया। सरपंच ने किताब देते हुए पंचों से अपील किया कि किताब को पढ़ कर अपने पंच अपने क्षेत्र के लोगों को कानून के संबंध में बताएं।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के उद्देश्यों को पूरा करना व सभी लोगों को कानून के प्रति जवाबदेह बनाने का काम हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि कानून की जानकारी सभी लोगों को रहेगी, तभी सही से न्याय होगा। इस मौके पर उप सरपंच अवधेश सिंह, न्याय मित्र परमानंद पांडेय, न्याय सचिव राजेश शर्मा, पंच हरिहर सिंह, अवध किशोर सिंह सहित अन्य पंच उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…