महाराजगंज नगर पंचायत के अधिकांश बूथ पर सुविधाएं नहीं

✍️परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज लोकसभा चुनाव के तिथि की घोषणा हो चुकी है। छठे चरण में 25 मई को चुनाव होना निश्चित है। इसके लिए अधिकारियों द्वारा लगातार सेक्टर पदाधिकारियों स बीएलओ के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। मतदान केंद्रों पर जरूरी सुविधाएं भवन, बिजली, शौचालय, पानी की समुचित व्यवस्था उपलब्ध कराने का निर्देश दिए गए हैं, लेकिन महाराजगंज नगर पंचायत के अधिकांश मतदान केंद्रों पर बुनियादी सुविधाएं नदारद है। वार्ड संख्या तीन स्थित मतदान केंद्र पर भवन, बिजली, पानी की समस्या है, वहीं वार्ड संख्या चार स्थित मतदान केंद्रों पर बिजली नदारद है, वार्ड संख्या नौ के मतदान केंद्रों पर भवन, बिजली, पानी, शौचालय की समस्या है, वहीं पांच में भी भवन की समस्या है।

इन मतदान केंद्रों की समस्या पर अधिकारियों द्वारा अभी कोई रुचि नहीं ली जा रही है, जबकि चुनाव आयोग के निर्देश के अनुसार मतदान केंद्र को चुस्त-दुरुस्त रखना है। मतदान केंद्र पर मतदाताओं को कोई समस्या नहीं रहनी चाहिए। इन मतदान केंद्र पर अपना मत देने वाले मतदाताओं ने कई बार अधिकारियों से मतदान केंद्र को चुस्त-दुरुस्त करने को कहा, लेकिन आजतक अधिकारियों द्वारा कुछ नहीं किया गया। इस संबंध में नपं के ईओ हरिश्चंद्र ने बताया कि जिस मतदान केंद्र पर समस्या है उसे शीघ्र दूर किया जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026