Barharia Siwan News

बड़हरिया प्रखंड विकास पदाधिकारी पर हमला, प्राथमिकी दर्ज

बड़हरिया प्रखण्ड के बीडीओ राजीव कुमार पर प्रखण्ड प्रमुख के प्रतिनिधि सह जदयू नेता अमीरुल्लाह सैफी समेत डेढ़ दर्जन हमलावरों ने किया जानलेवा हमला। बीडीओ गम्भीर रूप से घायल। चिकित्‍सकों ने सिर में गहरा चोट होने के कारण सीवान सदर अस्‍पताल रेफर कर दिया। घटना के लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही है। इस घटना के बाद से जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी गोलबंद हो गये हैं। कई जगह से प्रखंड का कार्य ठप होने की भी सूचना आ रही है। डीएम के आदेश पर बड़हरिया थाने में प्राथमिकी दर्ज।

जिले के बड़हरिया प्रखण्ड के बीडीओ व प्रमुख के बीच किसी योजना को लेकर विवाद हुआ था। विवाद बढ़ते-बढ़ते बात हाथापाई व मारपीट तक पहुंच गई। इसके बाद प्रमुख, जेडीयू नेता सह प्रमुख के जेठ अमीरुल्लाह सैफी व प्रमुख के पति ने बीडीओ राजीव कुमार सिन्हा की जमकर पिटाई कर दी। बीडीओ राजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि प्रमुख के कक्ष में प्रमुख, उनके पति व जेठ ने उनके साथ गाली-गलौज की। इस दौरान प्रमुख भी वहां मौजूद थीं। जेडीयू नेता सैफी पर दरवाजा बंद कर पिटाई करने की बात कहते हुए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाया। बीडीओ ने कहा कि कक्ष का दरवाजा बंद कर उसे पीटा गया। बीडीओ का कहना था कि प्रमुख योजना से संबंधित रजिस्टर मांगने के बावजूद उपलब्ध नहीं करा रही थीं। इससे विकास कार्य बाधित हो रहा था, जबकि प्रमुख का कहना है कि योजना से संबंधित रजिस्टर उपलब्ध कराने के बावजूद बीडीओ ने अपशब्द शब्दों का प्रयोग करते हुए हमला कर दिया।

क्या कहते हैं बीडीओ

डीएम महेन्द्र कुमार ने कहा कि बड़हरिया में प्रमुख व बीडीओ के बीच किसी योजना को लेकर विवाद हुआ है। इसमें मारपीट हुई, इसमें बीडीओ को चोट लगी है। उनका इलाज कराया गया है। मारपीट उचित नहीं है, मामले की जांच कराई जा रही है। नियमानुसार उचित कार्रवाई की जायेगी।


Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026