Siwan News

गाँधी मैदान में किसान सलाहकारो की बैठक आयोजित

नवीन पांडेय,सीवान- रविवार को नगर के गाँधी मैदान में कृषि विभाग में कार्यरत किसान सलाहकारो की बैठक आयोजित की गई। जिसमें जिले के 295 पंचायतों में कार्यरत सलाहकारों ने भाग लिया। बैठक के दौरान संघ के 8 वर्षो के कार्य काल की समिक्षा कि गई व विभाग के द्वारा चलाए जा रहे हैं कार्यो तथा सलाहकारों के उपर हो रहे शोषण का पुरजोर तरीके से विरोध करने की रणनीति पर बिचार किया गया। तत्पश्चात प्रखंडों से आए संघ के सदस्यों की अनुमति व समर्थन के बाद संघ का कार्यकारणी बिसतार नये सिरे से करने का प्रस्ताव रखा गया व चुनाव कराने हेतु जिला कोर कमेटी जिला अध्यक्ष श्री नन्द लाल प्रसाद को जिम्मेवारी दि गई। हालांकि संघ के कार्य काल को ३ वर्ष पुरे होते देख पूर्व के बैठक से ही सभी सदस्यों को इस संबंध मे दिशा निर्देश दिया जा चुका था। अध्यक्ष महोदय के अनुमति के बाद जिला अध्यक्ष सहित अन्य पदो की बारी बारी से घोषणा कर सभी का सहमति प्रदान की गई। जिसमें जिला अध्यक्ष पद हेतु फिर से श्री नवल किशोर सिंह उर्फ मृत्युनजय सिंह को चुन लिया गया। उपाध्यक्ष पद हेतु नये चेहरे मो• मुसतक़ीम अंसारी, प्रवक्ता सह मिडिया प्रभारी पद पर पुनः श्री नवीन पान्डेय में सभी ने आस्था वयक्त किया। वहीं सचिव पद पर श्री हरेनद्र प्रसाद कोषाध्यक्ष पद पर श्री उदय कुमार पाण्डेय को सभी ने अपनी सहमति प्रदान की। सभीको संघ के वरिष्ठ साथियों ने माला पहना सम्मानित किया व अपना आशीर्वाद दिया।

चुनाव समाप्ती के बाद अपने सैकड़ों सलाहकार साथियों को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा संघ की एकता व अखण्डता को बरकरार रखने का कार्य करूँगा। तथा आप के आवाज़ को विभाग व सरकार के समक्ष रख शोषणकारी नीतियों से मुक्ति तथा उज्जवल भविष्य खातिर अनवरत लडता रहूँगा। पुरे प्रकिया के दौर में उपाध्यक्ष पद हेतु सहमति न बनते देख,कोर कमेटी अध्यक्ष ने गुप्त मतदान करा। इस लोकतंत्रीक प्रकिया को देखकर सभी ने अध्यक्ष की प्रशंसा की। इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष श्री मनीष सिंह बृजमोहन राम केशव सिंह रमाकानत पांडेय जमशेद अली सुशील राम अजय सिंह उमेश प्रसाद प्रकाश कुमार राजीव केशरी रामबाबू कुवर दिगविजय सिंह हरेनद्र पाठक प्रदीप कुमार मुनिलाल अर्जून सहित सैकड़ों सलाहकार मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024