Barharia Siwan News

बड़हरिया में रंगदारी की मांग पूरी नही होने पर छात्र का मुंह का जबड़ा तोड़ा, पटना रेफर

परवेज़ अख्तर/ सिवान:- जिले के महादेवा ओपी क्षेत्र के आकोपुर बिंदुसार गांव स्थित डीपीएस स्कूल के नवम वर्ग के छात्र को रंगदारी की मांग पूरी नहीं होने पर शरारती तत्वों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल छात्र को उसके साथियों ने बीच बचाव कर मामले को शांत कराया। मारपीट के दौरान शरारती तत्वों ने उसके पॉकेट से साढे सात हजार रुपये छीन लिए। बाद में घायल छात्र को इलाज के लिए सिवान सदर अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच के डेंटल विभाग में रेफर कर दिया। घायल युवक बड़हरिया थाना क्षेत्र के सफी छपरा निवासी एकरामुल हक का पुत्र अनश एकराम है। अनशन एकराम आकोपुर बिंदुसार गांव स्थित डीपीएस स्कूल के नौंवी वर्ग का छात्र है।घटना के संबंध में बताया जाता है कि अनश एकराम प्रत्येक दिन की भांति मंगलवार को उक्त विद्यालय से पढ़ कर सवारी गाड़ी से अपने साथियों के साथ घर लौट रहा था। इसी बीच बड़हरिया मुर्गिया टोला मोड़ पर उतरा तभी मुर्गिया टोला के अनश खान, शहबाज खान एवं एक अज्ञात युवक आकर छात्र से बोले कि तुम्हारा बाप बहुत कमाता है लेकिन तुम आज तक हमलोगों को रंगदारी नहीं दिया। यही बात कहते हुए मेरे पाकेट में हाथ लगाने लगे। जब इसका विरोध किया गया तो तीनों युवकों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। जिससे उसके मुंह का जबड़ा टूट गया है। मारपीट के क्रम में युवकों ने उसके पॉकेट से साढ़े सात हजार रुपये लूट लिए।घटना के समय मौजूद घायल छात्रों ने बीच बचाव किया। घायल छात्र अनश एकराम ने बताया कि उक्त पैसा विद्यालय में दसवीं वर्ग के रजिस्ट्रेशन के लिए ले गया था लेकिन किसी कारणवश रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ। वहीं पैसा लेकर विद्यालय से घर लौट रहा था। घायल के पिता एकरामुलहक ने बताया कि अभी मैं अपने पुत्र के इलाज कराने में व्यस्त हूं। इसलिए थाना में आवेदन नहीं दिया हूं।इस संबंध में बड़हरिया थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने कहा की घायल या उसके परिजनों द्वारा अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है।आवेदन प्राप्त होते ही प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026