Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

लेव कराने जा रहे ट्रैक्टर सवार की मौत, दो घायल

परवेज़ अख्तर/सिवान :- जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मचकना गांव में मंगलवार की सुबह नहर के समीप  धान की रोपनी के लिए लेव करने जा रहा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस घटना में ट्रैक्टर पर सवार एक युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर हुसैनगंज थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह पहुंचे और किसी तरह से ट्रैक्टर में दबे घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा तथा मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। वहीं पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। मृतक की शिनाख्त मचकना गांव निवासी मनीष कुमार के रूप में हुई। जबकि घायलों में बलइपुर निवासी सह ट्रैक्टर चालक छोटू मियां तथा डब्ल्यू यादव शामिल हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर बलईपुर निवासी चालक छोटू मियां मचकना गांव निवासी मनीष कुमार के खेत लेवाही करने के लिए ट्रैक्टर लेकर आया था।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024