परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी में शुक्रवार को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी शिवशंकर झा की अध्यक्षता में कर्मचारी चयन आयोग परीक्षा को लेकर ड्यूटी में लगे शिक्षकों के साथ बैठक हुई। बीईओ ने कहा कि परीक्षा केंद्र पर किसी भी शिक्षकों को मोबाइल लेकर और जूता पहन कर नहीं जाना है। उन्होंने कहा कि परीक्षा पांच मार्च को हाेगी।
इस दौरान सभी शिक्षकों को सुबह आठ बजे सेंटर पर पहुंच जाना होगा। नियमावली के हिसाब सभी शिक्षक एक कमरे में तीन रहेंगे। बड़हरिया प्रखंड के राजवंशी देवी कालेज में 30 वीक्षक को लगाया गया है, जबकि भी वीएमएच स्कूल बड़हरिया में 80 शिक्षकों की तैनाती की गई है। इस मौके पर शिक्षक नेता जयप्रकाश गुप्ता, शंभूनाथ यादव, रामदेव यादव, जितेंद्र कुमार, पंकज शर्मा आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…