हसनपुरा: साइबर अपराधियों ने युवक के खाते से उड़ाये 91 हजार रुपये

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के एमएच नगर थाना के अरंडा निवासी विद्या प्रसाद के पुत्र शशि भूषण गुप्ता के खाता से साइबर अपराधियों ने 91 हजार 483 रुपये की निकासी कर ली। घटना दो मार्च की दोपहर 12:47 की है। पीड़ित ने थाने में दिए आवेदन में कहा है कि एक मोबाइल नंबर से मेरे मोबाइल पर काल आया। उस व्यक्ति ने अपने को इंडसइंड बैंक का कर्मी बताते हुए कहने लगा कि लोन का स्टेटमेंट ब्रांच की तरफ से आपके मोबाइल नंबर पर भेज दिया गया है।

जब मैंने उस नंबर से प्राप्त मैसेज को वाहट्सएप पर देखा तो अचानक से मेरे मोबाइल पर दो ओटीपी आया, मैंने ओटीपी बताया नहीं, लेकिन ओटीपी को बिना बताए दो और मैसेज कुछ समय बाद आए। उसमें मेरे खाते से 91 हजार के कटने का संदेश प्राप्त हुआ। इसके पूर्व में एक मार्च को इंडसइंड बैंक से 96 हजार 451 रुपया का लोन प्राप्त किया था। शाखा प्रबंधक से पता करने पर बताया गया कि किसी विकास श्रीवास्तव के एचडीएफसी अकाउंट में पैसा ट्रांसफर किया गया है। इस ठगी की घटना के बाद पीड़ित परेशान है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026